– जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों की अनूठी पहल, समाज के वंचित और विद्यालय से दूर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास
Madhepura : दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जहां सरकारी विद्यालयों में अवकाश है, वहीं मधेपुरा जिले के कई शिक्षक छुट्टियों में भी शिक्षा की अलख जगाने में जुटे हैं। सरकार की ओर से 7 नवंबर से 17 नवंबर तक घोषित अवकाश के दौरान भी शिक्षक उन इलाकों में पहुंच रहे हैं, जहां आज भी कई बच्चे शिक्षा से दूर हैं। उनका उद्देश्य घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करना और विशेषकर बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ना है, ताकि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा रूपी रोशनी पहुंच सके।

इस अभियान में अनुमंडल पार्षद, माध्यमिक शिक्षक संघ सह माध्यमिक शिक्षिका अमृता कुमारी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह विद्यालय से दूर रहने वाली बच्चियों और उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक कर रही हैं। अमृता कुमारी का कहना है कि मधेपुरा जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जागरूकता और सक्रियता के साथ आगे बढ़ रहा है। आज ऐसे कई बच्चे, जो पहले विद्यालय से दूर थे, अब विद्यालय पहुंचकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हालांकि समाज में अभी और जागरूकता लाने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में सीके अनिल की नियुक्ति से भी शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। मधेपुरा के शिक्षक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और पर्व-त्योहार के अवकाश में भी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अभियान को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार की भूमिका की भी सराहना की जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से जिले में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। शिक्षिका बंदना कुमारी ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार की प्रेरणा से वे लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित नहीं रहे।
वहीं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि जब से संजय कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में मधेपुरा में पदस्थापित हुए हैं, तब से शिक्षकों में नई सक्रियता देखने को मिल रही है। शिक्षक अवकाश के दिनों में भी घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम जिले की शैक्षणिक गतिविधियों में दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें





इस अभियान में जिला एवं प्रखंड स्तरीय टेक्निकल टीम के साथ शिक्षा विभाग के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं लगातार सक्रिय हैं। इनमें अमृता कुमारी, शैलेश कुमार चौरसिया, बंदना कुमारी, संजय क्रांति, प्रेमलता, मंजर आलम, प्रणय कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं।
शिक्षकों के इस समर्पण की जनप्रतिनिधियों ने भी सराहना की है। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में मधेपुरा के शिक्षक काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं संजीव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार यादव एवं बिहार विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी ने भी जिले के शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित बताया।
इसके अलावा मंत्री दिलीप जायसवाल, रत्नेश सदा, शीला मंडल, शैलेश कुमार, लेसी सिंह, रमा निषाद, विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार सिंह एवं विजय कुमार चौधरी ने भी पर्व के अवकाश में शिक्षकों की इस सक्रियता को सराहनीय और गर्व की बात बताया।
वहीं बिहार विधानसभा के सदस्य निरंजन कुमार, रमेश ऋषिदेव, प्रो. चंद्रशेखर, आईडी गुप्ता, पन्नालाल सिंह पटेल एवं कलाधर मंडल ने भी शिक्षा की रोशनी हर घर तक पहुंचाने और समाज के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के प्रयास की सराहना की।
कुल मिलाकर मधेपुरा में शिक्षकों की यह पहल शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बन रही है। समाजवादी विचारधारा की धरती मधेपुरा एक बार फिर समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पर्व के अवकाश में भी शिक्षा के लिए समय देने वाले संजय कुमार, शैलेश कुमार चौरसिया, संजय क्रांति, प्रेमलता, बंदना कुमारी, अमृता कुमारी सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं बधाई और प्रशंसा के पात्र हैं।







