Madhepura:जिले के युवा रंगकर्मी सह गायक सुनीत साना को रंगकर्म के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए “बिहार युवा रंगमंच रत्न श्री सम्मान” से नवाजा गया है. यह सम्मान “लिचियों का शहर” मुजफ्फरपुर के चर्चित रंग संस्थान राष्ट्रीय लोक रंग द्वारा दिया गया है. यह सम्मान पूरे देश के लगभग 50 युवा रंगकर्मियों को दिया गया है. जिसमें सुनीत साना का नाम भी शामिल है. सम्मान पाने के बाद उन्होंने कहा कि “बिहार युवा रंगमंच रत्न श्री सम्मान” पाकर मैं समझता हूँ कि रंगमंच के प्रति मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है. संस्था के संस्थापक डॉ. सुमन वृक्ष ने यह सम्मान मुझे भी दिया है. मैं प्रयास करूँगा कि अपने रंगकर्मी साथियों के लिए कुछ बेहतर कर सकूँ. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से अपने डिग्रीधारी रंगकर्मियों के साथ नाट्य छात्र संघ बिहार के बैनर तले बिहार सरकार से बिहार के विद्यालयों में बहाली की मांग लगातार कर रहा हूँ. जब तक हमारे हित में सरकार कोई फैसला नहीं ले लेती है तब तक अपने रंगकर्मी साथियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करता रहूँगा. उन्होंने “बिहार युवा रंगमंच रत्न श्री सम्मान” देने के लिए डॉ. सुमन वृक्ष सहित आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है. सम्मान प्राप्ति के बाद उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी.
---Advertisement---
Madhepura:युवा रंगकर्मी सह गायक सुनीत साना को”बिहार युवा रंगमंच रत्न श्री सम्मान” से नवाजा गया
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:पीबीएल कार्यक्रम में उदाकिशुनगंज प्रखंड ने जिले में बनाया सर्वोच्च स्थान
17 October 2026
01:03
Madhepura:उमा भारती के निधन पर प्रो. फिरोज मंसूरी ने जताया गहरा शोक।
17 October 2026
01:00