Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura: अर्थशास्त्र में पीएचडी हासिल कर प्रवीण कुमार पुष्प ने बढ़ाया कोसी क्षेत्र का मान, परिवार और गुरुजनों में खुशी

Madhepura: बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा से अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी (विद्यावाचस्पति) की उपाधि प्राप्त कर प्रवीण कुमार पुष्प ने महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार, गुरुजनों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि वर्षों के कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन, लगन और शोध के प्रति समर्पण का परिणाम है।

इस उपलब्धि पर प्रवीण कुमार पुष्प ने बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.के. पी. रमन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुलपति डॉ. रमन उनके परम आदरणीय गुरुदेव भी रहे हैं। उनका शैक्षणिक मार्गदर्शन, स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरणा उनके लिए अमूल्य धरोहर है।

उन्होंने विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष प्रो. मिथिलेश झा, शोध निर्देशक प्रो. अवधेश कुमार मिश्रा तथा विभागीय शोध समिति (डीआरसी) के सभी सदस्यों के प्रति भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शोध निर्देशक और विभाग के विद्वतजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सका।

प्रवीण कुमार पुष्प ने अपने पिता प्रो. सुजीत कुमार मेहता के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि पिता का मार्गदर्शन, अनुशासन, त्याग और निरंतर प्रोत्साहन उनकी सफलता का मजबूत आधार रहा है। वहीं, उन्होंने अपने आदरणीय गुरुदेव डॉ. दीनानाथ मेहता, पूर्व उपसचिव, बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय (सेवानिवृत्त) के प्रति भी श्रद्धा व्यक्त की।

इसके अलावा उन्होंने प्रो. विजेंद्र नारायण यादव, प्रो. विजेंद्र कुमार मेहता, प्रो. मिथिलेश झा, डॉ. नीलकंठ यादव, पूर्व प्रधानाचार्य पीयूष बाबू एवं सत्यजीत यादव सहित सभी गुरुजनों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पीएचडी की उपाधि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि माता-पिता के त्याग एवं आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, शोध निर्देशक के सहयोग, परिवार के स्नेह और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं का सामूहिक प्रतिफल है। इस उपलब्धि में उन सभी लोगों का योगदान है, जिन्होंने जीवन के विभिन्न पड़ावों पर उनका उत्साह बढ़ाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अंत में उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी शिक्षा, शोध, समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक एवं सार्थक भूमिका निभाते रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post